01

Lady in red

मुंबई का एक पॉस नाइट क्लब,

बेहद हसीन माहौल, हल्की मध्य रोशनी, धीमे म्यूजिक के बीच में कई जोड़े डांस कर रहे थे, नाइट क्लब बहुत ही हाई प्रोफाइल था जिसकी वजह से इसमें सिर्फ उनको ही इंट्री मिलती थी जो की बहुत रईस या बहुत प्रभावशाली थे,

 ड्रग्स, वासना और हर तरह के क्राइम खुलेआम हो रहे थे किसी को किसी से मतलब नहीं था, मानो  यह जगह इस दुनिया की ही नहीं थी, कानून या किसी भी तरह की बंदिश इन लोगों के ऊपर लागू ही नहीं थी,

 हर एक इंसान अपने में मस्त, और अपनी मनमानी में लगा हुआ था, एक से एक हसीन लड़कियां,  जो जवान हो या बूढ़े मर्दों के ऊपर बिछी पड़ी हुई थी,

 लेकिन तभी अचानक वहां भगदड़ मच जाती है,

 नाइट क्लब में पुलिस की रेड पड़ गई, अचानक ही पुलिस के जवान नाइट क्लब में तेजी से अंदर आते हैं, वहां मौजूद लोगों को पकड़ने लगते हैं,

 यह देखकर वहां मौजूद कुछ प्रभावशाली लोग अपनी जेब से बंदूक निकाल लेते हैं,

 उनके बीच खड़ा लगभग 55 साल का एक आदमी चिल्लाते हुए बोलता है, " किसकी हिम्मत हुई यहां रेड करने की?? "

 वहां खामोशी छा जाती है,

 वह आदमी फिर से अपनी बन्दुक लहराते हुए कहता है -" अगर हिम्मत है तो सामने आकर अपनी शक्ल दिखाओ "

 तभी भीड़ से चीरते हुए एक लगभग 28 साल का नौजवान पुलिस की वर्दी में सामने आकर खड़ा हो जाता है, वह बोलता है-" दिखा दिया शक्ल, अब क्या करने वाले हो बोलो?? "

 उसकी शक्ल देखते ही साथ उस आदमी के शक्ल पर 12:00 बजने लगते हैं लेकिन वह खुद को संभालते हुए बोलता है-" ओह नई पोस्टिंग की इतनी गर्मी?? "

 यह सुनकर वह नौजवान ऑफिसर बोलता है-" गर्मी पोस्टिंग की नहीं ईमानदारी की है"

 बन्दूक थमा हुआ वो अधेड़ आदमी बोलता है -" तेरे जैसे कई ईमानदार आए और चले गए लेकिन हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पाए, लेकिन हां हमने उनका बहुत कुछ बिगाड़ लिया, अपनी ख़ैरियत चाहता है तो यहां से चला जा तेरा हिस्सा तुझे मिल जाएगा, "

 यह सुनकर वह नौजवान ऑफिसर गुस्से से उसकी कॉलर पढ़ते हुए बोलता है-" हिस्सा तो मुझे चाहिए लेकिन वह हिस्सा तू नहीं देगा मैं लूंगा, क्योंकि जो चीज मैं चाहता हूं वह तेरे पास तो बिल्कुल भी नहीं है, "

 और यह बोलते हुए उसे प्रभावशाली अधेड़ शख्स को घसीटते हुए ले जाता है,

 पुलिस वहां मौजूद हर एक शख्स को गिरफ्तार करने लगती है, 

 वह नौजवान ऑफिसर बारीकी से, वहां होने वाली हर एक घटना पर नजर रख रहा था,

 तभी उसकी नजर पड़ती है एक एक ब्लैक चमचमाती हुई मर्सिडीज़ कार में, करीब दो लोग एक लड़की को उसे कार में छुपाते हुए बिठाकर ले जा रहे थे,

 लड़की की उम्र मुश्किल से 18 या 19 बरस की थी, लड़की बेहद खूबसूरत और मासूम नजर आ रही थी, उसने लाल कलर की छोटी सी एक चमकीली रेड ड्रेस पहनी हुई थी, जो उसके शरीर के हर अंग को पूरी तरह से उभार रही थी,

 न जाने क्यों, उस लड़की को देखते ही वह ऑफिसर कुछ खो सा जाता है, ऐसा नहीं था कि उसे ऑफिसर ने पहले सुंदर लड़की नहीं देखी थी, 

 लेकिन यह लड़की कुछ अलग ही थी, उसके चेहरे के नूर से भी वो उसे बदचलन या गलत काम करने वाली नहीं दिख रहा था, उसकी आंखों में एक रौब था मानो वह किसी खानदानी परिवार से थी,

 वह ऑफिसर सब कुछ छोड़कर तुरंत उस मर्सिडीज़ के पीछे लग जाता है,

 मुंबई की रात 2:00 बजे मुंबई की सूनसान सड़कों पर उस मर्सिडीज़ के पीछे उस ऑफिसर की तेज जीप दौड़ रही थी, लेकिन अचानक ही वह मर्सिडीज़ मानो हवा मे गायब हो गई.....

अगली सुबह,

 पुलिस हैडक्वाटर का फोन घन घन रहा था, कॉल पर कॉल आए जा रहे थे, बड़े से टीवी स्क्रीन पर हैडलाइन चल रही थी,

" शहर की सबसे बड़ी नाइट क्लब में पुलिस, पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल लोगों के साथ बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, "

 हेडक्वार्टर में मौजूद हर एक इंसान हैरानी से टीवी देख रहा था, तभी कमिश्नर साहब के ऑफिस का फोन बजता है,

 कमिश्नर साहब फोन उठाते हैं, कुछ देर बात करने के बाद वो हाँ बोलते हुए फोन काट देते हैं,

 फिर एक गहरी सांस लेकर सामने खड़े ऑफिसर से कहते हैं," हम सही दिशा में जा रहे हैं, ऊपर से कॉल आया है मंत्री जी ने तुम्हें उन सब को छोड़ने के लिए कहा है, "

 सामने खड़ा ऑफिसर मुस्कुराता है, और फिर गहरी सांस लेकर कहता है, " यही तो हम चाहते थे, अब मैं यह पता लगा लूंगा कि इस धंधे में कौन-कौन से नेता सीधे जुड़े हुए हैं,"

 कमिश्नर साहब हल्की मुस्कुराहट के साथ बोलते हैं-" आई एम प्राउड ऑफ़ यू, समर ",

सामने खड़ा हुआ ऑफिसर समर सक्सेना, जिसने कल रात उसे नाइट क्लब में रेड की थी, मुस्कुरा कर बोलता है, आपकी सपोर्ट के बिना यह पॉसिबल नहीं था सर,',

 कमिश्नर सिंह बोलते हैं -," वह तो हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा समर,  अब तुम जा सकते हो नेक्स्ट स्टेप की तैयारी करो",

 समर सेल्यूट करके पलट जाता है की तभी कमिश्नर सिंह पूछते हैं, "बाय द वे समर, रेड के बाद कल तुम कहां गायब हो गए थे??"

 समर थोड़ा सोचकर बोलता है," सर, कल एक लड़की बचकर निकल गई थी, दो लोग छुपा कर नाइट क्लब से निकालने में सफल हो गए थे, असल में मैं उस लड़की का ही पीछा कर रहा था, लेकिन कुछ दूर जाने पर अचानक ही उसकी गाड़ी गायब हो गई,"

 कमिश्नर साहब हैरानी से बोलते हैं, " क्या, यह कैसे संभव है,???"

 समर गहरी सांस लेकर बोलता है, " यस सर संभव तो नहीं था लेकिन हो गया शायद उसे लड़की को बचाने में बहुत ऊंची पहुंच का इस्तेमाल हुआ था, क्योंकि उस लड़की को दो लोग अपने साथ लेकर अचानक गायब ही हो गए, "

 कमिश्नर साहब कुछ सोचते हैं उसके बाद बोलते हैं, " कार का नंबर???कुछ पता चला?? "

 समर बोलता हैं-" कार में कोई नंबर नहीं था सर "

 कमिश्नर साहब हैरानी से उसे देखते रह जाते हैं,

समर आगे बोलता है "चिंता की कोई बात नहीं है सर , मैं उस लड़की को खोज ही लूंगा, क्योंकि जिस तरह से उसे गायब किया गया है, वो कोई ख़ास ही होगी,"

कमिश्नर साहब कुछ सोचते हुए हाँ मे सर हिलाते है, और समर सेल्यूट क़रके ऑफिस से बाहर निकल जाता है,

*****

 प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस हैडक्वाटर,

कॉन्फ्रेंस हॉल खचाखच पत्रकारों से भरा हुआ था, डीएसपी समर सक्सेना, कमिश्नर सिंह और कुछ एक और बड़े ऑफिसर्स बैठे हुए थे,

 एक रिपोर्टर खड़ा होकर डीएसपी समर से पूछता है, " सर आपने इतनी बड़ी कार्यवाही की, इतने हाई प्रोफाइल लोगों को अरेस्ट किया, अब उन सबको छोड़ रहे हैं, बिना किसी जानकारी यह बिना किसी वजह के इतनी बड़ी कार्यवाही का वजह क्या हम जान सकते हैं??? "

 समर सक्सेना बहुत आत्मविश्वास से बोलते हैं, -"हमें गलत जानकारी मिली थी इसलिए हमने उस आधार पर कार्यवाही की, हम अपने हाथ से अपराधी को नहीं जाने दे सकते थे, लेकिन अब जब हमें उनके ऊपर किसी प्रकार का शक नहीं है, तो हम उन सब कुछ छोड़ रहे हैं,उन्हें जो भी परेशानी हुई उसके लिए हम दिल से क्षमा मांगते हैं, "

 और ऐसा कहते हुए समर अपने दोनों हाथ जोड़ लेते हैं, न्यूज़ रिपोर्टर संतुष्ट हो जाते हैं, और एक कुछ क्वेश्चंस के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो जाती है,

 रिपोर्टर्स के जाने के बाद कमिश्नर सिंह तिरछी मुस्कान के साथ बोलते हैं, " हमारा काम हो गया समर, अब अगली कार्रवाई की तैयारी करो, "

 समर कमिश्नर सिंह की आंखों में देखते हुए मुस्कुराता है और फिर खड़े होते हुए बोलता है" आपकी आज्ञा का पालन होगा"और बंदूक की गोली की तरह समर कॉन्फ्रेंस रूम से निकल जाता है,

 रात का समय 

 फाइव स्टार होटल की लॉबी में समर सिविल ड्रेस में एक टेबल में बैठे किसी का इंतजार कर रहा था, समर ने खाकी कार्गो के ऊपर लूज व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी, और अपने कैजुअल लुक में समर बहुत ही आकर्षक नजर आ रहा था,

 लॉबी पर आती जाती लड़कियों की नजरे बार-बार समर पर फिसल रही थी, लेकिन समर ने अपना पूरा ध्यान अपने टारगेट पर लगा के रखा था,

 शहर के जाने-माने लीडर अभय प्रताप सिंह आज इस होटल में आने वाले थे, लेकिन बिल्कुल अनऑफिशियली और बिना अपनी पहचान उजागर किये,

 52 साल के अभय प्रताप सिंह एक बहुत बड़े लोकल लीडर थे और पिछली सरकार में मंत्री भी रह चुके थे, कॉलेज की समय से शुरू हुई नेतागिरी कैसे इतने बड़े पद तक पहुंच गई यह कोई नहीं जानता था, कई काले कारनामों में अभय प्रताप सिंह का नाम जुड़ा हुआ था, 20 साल पहले वह लगभग पुलिस के हाथ चढ़ चुके थे, लेकिन पता नहीं कैसे अचानक सब बदल गया,

 अभय प्रताप सिंह को क्लीन चिट मिल गई, और वह सीधे मंत्री पद तक पहुंच गए,

 समर बैठकर बारीकी से आसपास देख रहा था, तभी अचानक उसकी नजर एक तरफ ठहर जाती है, होटल की प्राइवेट लिफ्ट के ठीक सामने उसे वही लड़की नजर आती है जो कल रात हवा में गायब हो गई थी,

 समर की नजरे उसे लड़की पर लगभग टिक जाती है, लड़की ने सफेद रंग का एक डीसेंट गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह किसी परी की तरह नजर आ रही थी, बिल्कुल नाजुक बिल्कुल मासूम, ऐसा लग रहा था जैसे कोई बच्ची सामने खड़ी है,

 समर की नजरे उसे लड़की से हट ही नहीं रही थी, वह अचानक उठकर खड़ा होता है और तेजी से उसे लड़की की तरफ बढ़ने लगता है,

तभी वह नोटिस करता है, कि वह लड़की अकेले नहीं थी, बल्कि उसके साथ दो बॉडीगार्ड्स भी थे, समर के हाथों की मुट्ठियां कस गई, वह जल्द से जल्द एक बार उसे लड़की तक पहुंचाना चाहता था,

 किसी बहाने से वह समर उसे लड़की के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगता है, लेकिन तभी वह लड़की अपने बॉडीगार्ड्स के साथ लिफ्ट के अंदर चली जाती है,

 समर तेजी से बढ़ता है और उस लड़की का पीछा करने की कोशिश करता है लेकिन तभी लॉबी में शोर होने लगता है और वह देखता है अभय प्रताप सिंह लॉबी में आ चुके थे, 

 मजबूरन समर को उसे लड़की का पीछा करना छोड़ अभय प्रताप सिंह के पीछे जाना पड़ता है, 

 समर के साथी ऑफिसर्स उसे बताते हैं, की अभय यहां अपने एक प्राइवेट सूट में आया है और यहां वह किसी लड़की से मिलने वाला है जो एक बहुत ही हाई प्रोफाइल एस्कॉर्ट है,

 यह सुनकर समर को बहुत ही गुस्सा आता है, और वह मन ही मन सोचता है, कितना गिरा हुआ इंसान है यह, दुनिया के सामने इतनी इज्जतदार इमेज बनाकर रखी हुई है इस अभय ने, और यहां एक एस्कॉर्ट से मिलने आया है उसके साथ अय्याशी करने जा रहा है,

 और यह लड़कियां कितनी गिर चुकी है जो अपना सौदा करती है, और अपने मालिक को खुश करने के लिए बड़ी-बड़ी डील क्रैक करती है, लानत है ऐसी लड़कियों पर,

 यह सोचते सोचते समर लॉबी में बैठकर ड्रिंक करने लगता है, तभी समर के कंधों पर किसी का हाथ आ जाता है, समर पलट कर देखता है तो उसकी आंखें हैरानी से फैल जाती है,

 किसने समर के कंधे पर अपना हाथ रखा ??

 किस से मिलने गया था अभय प्रताप सिंह???

 कौन है वह एस्कॉर्ट  और कौन सी डील वह क्रैक करने वाली है???

 जानने के लिए जुड़े रहिए मेरे नावेल से 

Continue 

Write a comment ...

Write a comment ...